
bijnor
बिजनौर। 12 दिन पहले अपने कथित प्रेमी संग फरार हुई लड़की की बरामदगी ना हाेने से नााज भाजपाईयों ने साेमवार काे पुलिस के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया। कोतवाली देहात थाने में भाजपाई दरी बिछाकर बैठ गए और नारेबाजी शुरु क दी।
यह भी पढ़ें: कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के दो सदस्य गिफ्तार
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती लगभग 12 दिन पूर्व चांदपुर क्षेत्र के रहने वाले अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हाे गई थी। इसी मामले में भाजपाई लगातार पुलिस पर लड़की की बरामदगी का दबाव बना रहे थे। साेमवार काे पुलिस पर आरोपियों से हम साज होने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में दरी बिछा ली और वहीं बैठ गए। थाने में ही भाजपाईयों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी । इस दाैरान प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयों ने कहा कि कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद भी पुलिस ने लड़की को बरामद नहीं कर पा रही।
दरअसल, फरार हुई लड़की भी एक भाजपा कार्यकर्ता की बेटी बताई जाती है। दस जून को लड़की अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई थी। इस संबंध में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन लड़की काे बरामद नहीं कर पाई। इसी प्रकरण में साेमवा काे स्थानीय भाजपा नेता अनूप बाल्मीकि व नरेंद्र त्यागी के साथ दर्जनों भाजपाई थाने पहुंचे तथा दरी बिछाकर बैठ गए।
भाजपाईयों ने पुलिस के विरुद्ध थाने में नारेबाजी करते हुए युवती की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को समझाने का प्रयास करते हुए युवती की बरामदगी के लिए 3 दिन का समय मांगा है। पुलिस के 3 दिन के आश्वासन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने से धरना समाप्त कर दिया।
Updated on:
22 Jun 2020 08:37 pm
Published on:
22 Jun 2020 08:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
