
नसीमुद्दीन सिद्दकी ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, भाजपा पर भी कसा तंज, देखें वीडियो
बिजनौर। उत्तर प्रदेश में गठबंधन से बाहर रहने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी बिजनौर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह चुनाव लोकसभा का है। ऐसे में अगर उत्तर प्रदेश में सपा बसपा से गठबंधन नहीं होता तो इससे कोई ख़ास फर्क पड़ने वाला नहीं है।
दरअसल, बिजनौर में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी ने कहा कि सिर्फ उत्तर प्रदेश से केन्द्र में सरकार नहीं बनती है। देश में उनत्तीस स्टेट हैं, इसलिये एक राज्य से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार कम होने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को इतना कमज़ोर भी न समझिये। जिस भारतीये जनता पार्टी की आज देश में दो सौ से ज़्यादा सीट हैं। उस भाजपा की सन 1984 में लोकसभा में सिर्फ दो सीटें थीं, एक लाल कृष्ण आडवाणी और दूसरी अटल बिहारी वाजपेयी की।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जब यह बात कही कि वो कोंग्रेस मुक्त भारत करेंगे तो हमारे राष्ट्रिय अध्यक्ष ने तीन राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जीतने के बाद भी यह कहा कि हम भाजपा को हराना चाहते हैं। भाजपा मुक्त भारत नहीं चाहते।
Published on:
26 Mar 2019, 5:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.