23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूपी के इस शहर से शुरू की 2019 की अपनी पहली सभा, देखें वीडियो

-सुषमा स्वराज नोएडा में एक गोष्ठी में हिस्सा लेने पहुंची -उन्होंने कहा कि 2019 चुनाव प्रचार के लिए मेरी पहली सभा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Mar 2019, 5:23 PM IST

sushma

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूपी के इस शहर से शुरू की 2019 की अपनी पहली सभा, देखें वीडियो

नोएडा। विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज रविवार को नोएडा के सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में एक गोष्ठी में हिस्सा लेने पहुंची। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 चुनाव प्रचार के लिए मेरी पहली सभा है। यानि आज से मैं चुनाव प्रचार का शुरूआत कर रही हूं। मैं यहां भारत सरकार के वादों का हिसाब देने आई हूं और मुझे लगता है। किसी सरकार के कार्यो की जांच के लिए तीन कसौटी आवश्यक है, पहला राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति दृढ़ता, दूसरा विकास और तीसरा जनकल्याण इन तीनों कसौटी पर मोदी सरकार खरी उतरी है।

यह भी पढ़ें : अखिलेश ने आजम खान को दिया लोकसभा टिकट तो बेटे अब्दुल्ला ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो

सुषमा स्वराज ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सरकार की दृढ़ता का इससे ही स्पष्ट हो जाती है कि जब उरी पर आतंकवादी हमला हुआ, तब सर्जिकल स्ट्राइक से और जब पुलवामा में हमला हुआ तो एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया। इससे पहले भी 2008 में बहुत बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। देश में उस समय यूपीए की सरकार थी और इस हमले को मुंबई टेरर अटैक के रूप में जाना गया।

इस अटैक में 166 लोग शहीद हुए थे, इनमें से 140 भारतीय थे। इतने बड़े आतंकवादी हमले बाद भी उस समय की सरकार ने केवल पाकिस्तान पर आरोप लगाए और मामले की जांच करने को कहा, जबकि पुलवामा में हुए हमले के बाद हुए एयर स्ट्राइक में हमारे पायलट अभिनंदन पाकिस्तान के द्वारा पकड़ लिए गए थे। उन्हें मात्र 24 घंटे के अंदर अपने डिप्लोमेटिक कूटनीति के माध्यम से हम वापस लाने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें : भाजपा की विजय संकल्प सभा में भाजपाईयों ने ही किया प्रदर्शन तो दिखा ऐसा नजारा

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की साख बढ़ी है। हम पाकिस्तान को इस टेरर अटैक के बाद विश्व में अलग-थलग करने में कामयाब रहे हैं। पिछले 5 वर्षों में देश ने काफी तरक्की की है। नोएडा में ही कई परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं और देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी यहां बनने जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्धनगर से लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा व तीनों भाजपा विधायक समेत नोएडा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।