रामपुर। कोरोना काल में स्वास्थ विभाग की एक और घोर लापरवाही सामने आई है। दरअसल, जनपद के नगर के चौराहे ज्वालानगर पर जिन स्वास्थ कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर स्थानीय लोगों का कोरोना टेस्ट करने के लिए कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों का कोरोना टेस्ट किया। जिसमें कई कोरोना पाजेटिव केस सामने आए। वही इसके बाद उन्होंने इन यूज की हुई पीपीई किट को उसी स्थान पर आग लगाकर जला दिया। उधर, मामला सामने आने के बाद सीएमओ ने कार्रवाई की बात कही है।