बिजनौर। जिले के नहटौर थाना क्षेत्र में सास- ससुर ने अपने दामाद पर पत्नी की मौत के बाद मासूम बच्ची को एक लाख रुपये में बेच देने का आरोप लगाया है। नानी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने बच्ची को दूर के एक रिश्तेदार से बरामद कर पिता को दे दिया है। जिसके बाद मासूम बच्ची को पालने वाली नानी उसको अपने पास रखने के लिये पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है।