बिजनौर. जहां देशभर के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ लामबंद होकर आंदोलन कर रहे हैं और अपनी मांगों लेकर धरने पर बैठे हैं। इसी बीच एसपी बिजनौर ने किसानों के लिए नई पहल करते हुए जिले के सभी 22 थानों में किसान हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया है। नोडल प्रभारी एडीजी बीपी जोगदंड और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बिजनौर थाना शहर कोतवाली में किसान हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। हेल्प डेस्क से किसान थाने में जाकर किसी भी समस्या के लिए सीधी मदद ले सकते हैं। एसपी की इस नई पहल से जिले के किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं।