7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाकियू नेता के ब्राह्मणों पर विवादित बयान को लेकर भड़के भाजपा विधायक, कही ये बात

Highlights - भाकियू नेता राकेश टिकैत द्वारा ब्राह्मणों पर दिए गए बयान को लेकर विधायक सुनील शर्मा बेहद नाराज - कहा- किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर कुछ लोग कर रहे हैं राजनीति - राकेश टिकैत के बयान को बताया बेहद निंदनीय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Dec 2020, 10:54 AM IST

ghaziabad.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद. यूपी गेट पर कृषि कानून (Farm Law) को वापस लिए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे हुए हैं। इसी दौरान किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी के बाद से साहिबाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेश शर्मा (BJP MLA Sunil Sharma) बेहद नाराज हैं। सुरेश शर्मा का कहना है कि किसान आंदोलन पर लगातार राजनीति हो रही है और किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर कुछ लोग जमकर राजनीति कर रहे हैं। उनके नाम पर आंदोलन चलाया जा रहा है। जबकि किसान कृषि कानून से बेहद खुश हैं, क्योंकि सरकार ने ये तीनों कानून पूरी तरह किसानों के हित में बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन: भाकियू नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी

भाजपा विधायक सुनील शर्मा का आरोप है कि किसान आंदोलन के नाम पर कुछ ताकतें लोकतंत्र और संविधान को हाईजैक करना चाहती हैं। किसान बिल से देश के तमाम किसान खुश है, कुछ लोग किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। विधायक ने कहा है कि कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो किसान आंदोलन के बहाने सरकार और प्रशासन से बदला लेने के मूड में हैं। किसानों के इतने लंबे आंदोलन से रोजाना लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा है कि रोजाना इस मार्ग से आने जाने वाले हजारों लोग परेशान हैं।

उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ में सरकार के लोगों को यहां की सही विषयवस्तु बताई है, ताकि इस आंदोलन का कोई हल निकल सके। बिल को लेकर किसान पूरी तरह सरकार के साथ हैं। सुनील शर्मा का कहना है कि इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ब्राह्मणों पर भी उंगली उठाते हुए नजर आए हैं, जो कि बेहद निंदनीय है। इस तरह के बयानों से तमाम ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन : दिल्ली जाने के लिए चुने ये रास्ते, नहीं फंसेंगे जाम में