पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) के यूपी गेट पर एक महीने से भी ज्यादा समय से कृषि कानून (Farm Law) को वापस लेने की मांग को लेकर किसान धरने (Farmer Protest) पर बैठे हैं। शनिवार को अचानक ही किसानों के खेमे में उस वक्त खलबली मच गई, जब वहां धरने पर बैठे किसानों को यह पता चला कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। यह खबर मिलते ही सभी किसान सकते में आ गए और आनन-फानन में भाकियू (BKU) के सहायक राष्ट्रीय प्रवक्ता अर्जुन बालियान ने कौशांबी थाने में एक तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।