गोरखपुर. गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रो और प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। छात्र छात्रावास खाली न करने की मांग केा लेकर अड़े हुए हैं। जहां छात्रो ने छात्रावास खाली न करने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी के गोरखनाथ मंदिर कार्यालय पर जानकारी देने के बाद शनिवार को छात्रो कुलपति आवास पहुंच गए और वहां अर्धनग्न होकर धरना दिया। छात्र कुलपति से वार्ता की जिद पर अड़े थे, लेकिन कुलपति ने छात्रो से मुलाकात नहीं की।