1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होमगार्ड के दामाद के साथ थानाध्यक्ष ने कर दिया ऐसा काम कि बेटी को छोड़ गया मायके

कुछ ही समय पहले आए थानाध्यक्ष पर आरोप लगा होमगार्ड ने उठाया बड़ा कदम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 May 2018, 2:49 PM IST

homeguard

बिजनौर। पुलिस के लिए यूं तो कई कहावत प्रचलन में हैं। जिनमें से एक कहावत यह भी है कि पुलिस अपनों की भी नही होती। यही कहावत जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा में देखने को मिली। दरअसल, आरोप है कि थाना स्योहारा में चन्द रोज पहले आए खुद को दबंग समझने वाले थाना अध्यक्ष की दबंगई से परेशान एक होमगार्ड ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

होमगार्ड की हालत बिगड़ते देख परिजन नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले आए। जहां के डॉक्टर ने लगातार गिरती हालत को स्थिर किया। वहीं इसकी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे थाना अध्यक्ष को होश में आए होमगार्ड ने खूब खरी खोटी सुनाई और अपनी इस हालत का पूरी तरह से थाना अध्यक्ष को ज़िम्मेदार ठराया।

यह भी पढ़ें : सिगरेट के फेंके हुए फिल्टर से एक साल में कमा लिए 40 लाख रुपये, खड़ी कर दी दो कंपनी

क्या है पूरा मामला

स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम जगीर निवासी व्यक्ति स्योहारा थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसकी किसी बात को लेकर स्योहारा थानाध्यक्ष ने डांट दिया था। इसके साथ ही उसकी बेटी जिसकी शादी अभी कुछ ही दिनों पहले हुई थी उसके पति व परिवार के एक व्यक्ति को हवालात में डाल दोनों को शांति भंग में चालान करते हुए होमगार्ड को भी जेल में डाल देने की धमकी दी थी।

यह भी देखें : नूरपुर उपचुनाव में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष के प्रोग्राम में खाने को लेकर अफरा-तफरी

आरोप है कि होमगार्ड का दामाद उसी दिन से अपने सुसर की मौजूदगी में हवालात में बन्द व चालान होने से खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। जिसका गुस्सा वह होमगार्ड की बेटी पर उतारते हुए दो दिन पहले मायके छोड़ गया। इस सब से अपमानित व परेशान होकर होमगार्ड ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

यह भी पढ़ें : रेप मामले में महिला दरोगा को कोर्ट ने भेजा जेल, युवती के साथ...

एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि होमगार्ड की बेटी और दामाद में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसमे पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने इस घटना में पहले समझौता भी करा दिया था। बाद में फिर किसी मामले में बेटी और दामाद में कोई बातचीत हुई। दोबारा घटना होने पर स्योहारा कोतवाल अरिंहत कुमार ने होमगार्ड को कुछ कह दिया था। होमगार्ड द्वारा कोतवाल पर लगाये गए आरोप की पुलिस जांच कराएगी।