बिजनौर. थाना नजीबाबाद के जलीलपुर चौकी के गांव बौरेकी में बच्चे को थप्पड़ मारने के मामले में 2 पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष के 4 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल शख्स को जिला अस्पताल बिजनौर से हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी घायलों को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही रखा गया है।