वहीं, आरोप है कि विद्युत विभाग से कई बार जर्जर पड़ी लाइन की शिकायत की गई थी, लेकिन विद्युत विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते इस जर्जर पड़ी लाइन की चपेट में आकर एक दंपत्ति ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भेज दिया। उधर दंपति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, दंपत्ति अपने पीछे 5 बच्चों को भी छोड़ कर इस दुनिया से चले गए।