3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने पूरी नहीं की ये मांग तो पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उठाया बड़ा कदम

पुलिस ने मृतिका का पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 Jun 2018, 1:43 PM IST

crime

बिजनौर। थाना नहटौर क्षेत्र के कासमपुर गांव की रहने वाली महिला के ससुरालियों ने दहेज के लालच में गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद महिला की मौत की सूचना मिलने पर मृतिका के घरवालो ने ससुराल पहुंचकर ससुरालियों पर दहेज के लालच में हत्या करने की तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में जल्द 180 किमी रफ्तार से चलेगी ऐसी ट्रेन जिसमें आएगा हवाई जहाज जैसा आनंद

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका का पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। मृतिका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता लगाने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें : जर्मनी में देश का नाम रोशन करने को यूपी की इस बेटी के पिता ने बेची अपनी भैंस, अब सीएम योगी ने की मदद

स्योहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले जय सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन सर्वेश की शादी दो साल पहले नहटौर थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव के पवन कुमार से धूमधाम से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज के लोभी ससुराल वालों ने उसकी बहन को दहेज के लिये आए दिन परेशान कर मारपीट करते रहे। बीती रात उसके पति पवन ने अपने भाई रिंकू के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मृतक भाई ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ नामजद दहेज़ और हत्या की तहरीर थाने में दे दी है ।

यह भी पढ़ें : युवकों ने अपने ही जीजा के साथ कर दिया ऐसा काम, जानकर चौंक जाएंगे आप

इस घटना को लेकर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतिका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद कड़ी धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करेगी।