26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छुट्टी के दिन भी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों की कलाई पर शिक्षिकाओं ने बांधी राखी

बिजनौर पुलिस लाइन के सभागार में स्कूल की शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों सहित डीएम और एसपी को राखी बांधी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Aug 2018, 8:56 AM IST

Bijnor

छुट्टी के दिन भी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों की कलाई पर शिक्षिकाओं ने बांधी राखी

बिजनौर. देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के तहत बिजनौर पुलिस लाइन के सभागार में स्कूल की शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों सहित डीएम और एसपी को राखी बांधी। शिक्षिका बहनों ने सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी उनकी सुरक्षा का वचन दिया।

Raksha Bandhan 2018 : Bollywood के इन गानों के बिना अधूरा है रक्षाबंधन का त्योहार, नोएडा के लोग कर रहे Download

इस दौरान शिक्षिका प्रियंका ने कहा कि हमने हमारी हिफाजत करने वाले इन भाईयों को आज राखी बांधी है और इनके लिए भगवान से दुआ मांगी है कि ये इसी तरह मुस्कुराते हुए हमारी सुरक्षा करते रहें। प्रियंका ने कहा कि जिस तरह बार्डर पर सेना के जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उसी तरह हमारे ये भाई भी देश के अंदर हमें सुरक्षा का अहसास कराते हैं।

Raksha Bandhan 2018: इस योग में बंधी राखी से आएंगी भार्इ-बहन पर ये मुश्किलें, त्योहार पर इन छह घंटों से बचें

प्रियंका ने कहा कि त्योहार के अवसर पर भी हमारे पुलिसकर्मी भाईयों को छुट्‌टी नहीं मिल पाती है। ये सभी पुलिसकर्मी त्योहार को छोड़कर हमारी रक्षा के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसलिए हमने फैसला किया कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार हम इन्हीं भाईयों के साथ सेलीब्रेट करेंगे, ताकि ये अपनों को मिस न करें। इसलिए हम सभी शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों समेत बिजनौर एसपी उमेश कुमार सिंह और डीएम अटल कुमार रॉय को राखी बांधी है। इस दौरान एसपी उमेश कुमार सिंह और डीएम अटल कुमार रॉय ने सभी शिक्षिकाओं का शुक्रिया अदा करते हुए उनकी सुरक्षा का वचन दिया।

पीएम मोदी के लिए मुस्लिम महिलाएं बना रही राखी, देखें वीडियो-

रक्षाबंधन पर जिला कारागार में अपने भाइयों के लिए मिठाई भी ले जा सकेंगी बहनें, देखें वीडियो-