30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लोकसभा सीट पर 2014 से कम हुआ मतदान,बदल सकते है चुनावी समीकरण

-65 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया -लोकसभा सीट पर आज 5 विधानसभा क्षेत्र के लोगो ने मतदान करके अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 11 Apr 2019, 9:06 PM IST

moradabad

इस लोकसभा सीट पर 2014 से कम हुआ मतदान,बदल सकते है चुनावी समीकरण

बिजनौर: लोकसभा सीट बिजनौर का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे खत्म हो गया है। जिसमें करीब 65 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया, जो लोग 6 बजे तक लाइन में लगे रहे वो लोग अपना मतदान करके घर गए। बिजनौर लोकसभा सीट पर आज 5 विधानसभा क्षेत्र के लोगो ने मतदान करके अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ये तो 23 मई मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा कि बिजनौर की जनता ने किसे अपना सांसद चुनकर लोकसभा में भेजने का काम किया है।

यूपी के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में हुए मतदान का प्रतिशत जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

बिजनौर लोकसभा सीट 3 जनपद के 5 विधानसभा में आती है। इसमें मेरठ से हस्तिनापुर विधानसभा,मुज़फ्फरनगर से पुरकाजी और मीरापुर है। बिजनौर से चांदपुर और बिजनौर लोकसभा सीट है। इस सीट पर वैसे तो 60 परसेंट हिन्दू मतदाता है और 40 परसेंट मुस्लिम मतदाता है।

Lok Sabha Election 2019: बागपत में 66 फीसदी के साथ शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

इस सीट पर अभी बीजेपी प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र और गठबंधन प्रत्याशी में प्रमुख मुकाबला देखने को मिला है। ये तो 23 मई को पता चलेगा कि कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दकी को मुस्लिम जनता कितना अपनाती है या नकारती है। अगर मुस्लिम मतदाता कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ भटक है तो ये सीट एक बार फिर से बीजेपी खाते में जा सकती है। अबकी बार यहां के मतदाता ने बढ़ चढ़कर मतदान किया है। बिजनौर लोकसभा सीट पर पिछली बार यहां के मतदाताओं ने 67.68 परसेंट वोट देकर बीजेपी के प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र को इस सीट से सांसद चुना था। जबकि अबकी बार बिजनौर में पिछली साल से 2 परसेंट कम यानी 65.40 परसेंट ही मतदान हुआ है।लेकिन अबकी बार यहां की जनता ने किसका को नकारा है और किसको अपनाया है इसका पता 23 मई की मतगणना के बाद चलेगा।