
Bijnor News: सिपाही ने शादी से किया इनकार, चाकू लेकर कोतवाली पहुंची प्रेमिका..
Bijnor News In Hindi: बिजनौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी सिपाही से शादी करने के लिए चाकू लेकर कोतवाली पहुंच गई। सिपाही के सामने ही आत्महत्या की धमकी देने लगी। युवती के तेवर देख पुलिस अधिकारियों ने दोनों के परिजनों को समझा-बुझाकर वरमाला पहनवा दी। वरमाला पहनने से खुश प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रवाना हो गई। दोनों ने अब कोर्ट मैरिज की बात कही है।
आपको बताते चलें कि थाना रेहड़ गांव निवासी युवती का पुलिस में तैनात सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिपाही बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाने में तैनात है। प्रेमिका ने कुछ दिन पहले धामपुर कोतवाली में शिकायत पत्र देकर शादी न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए सिपाही को सोमवार को धामपुर कोतवाली में बुलाया था। जिसकी जानकारी होने पर प्रेमिका भी चाकू लेकर कोतवाली पहुंच गई। प्रेमी से शादी न होने पर आत्महत्या की धमकी देने लगी। लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो वह आपा खोने लगी। बाद में पुलिस अधिकारियों ने दोनों के परिजनों को समझा-बुझाकर वरमाला पहनवा दी। वरमाला पहनने से खुश प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रवाना हो गई। दोनों ने अब कोर्ट मैरिज की बात कही है।
Updated on:
17 Dec 2024, 12:52 PM IST
Published on:
17 Dec 2024, 12:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.