
बिजनौर। कोरोना वायरस की वजह से मुस्लिम समाज के लोगों से घर पर ही नमाज पढ़ने की अपील की जा रही है। जनपद में सभी मस्जिदों में तालाबंदी है। वहीं, मस्जिदों के इमाम और मौलाना द्वारा लगातार नमाजियों से अपील की गई है कि इस महामारी से बचाव के लिए सभी नमाजी अपने घर पर रहकर जुमे की नमाज को अदा करें।
कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए घरों में कैद रहना लोगों के लिए जरूरी है। लोगों को कैद रखने के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया हुआ है। वहीं, इस महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग भी जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर शासन प्रशासन की तरफ से लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर भी पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
हालांकि, नमाजियों ने अपने घरों पर नमाज अदा करने की बात कही है। इसको लेकर जहां सभी मस्जिदों में तालाबंदी है। वहीं, इमाम और मौलाना भी लगातार घर पर ही नमाज पढ़ने की अपील कर रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने की बात कही है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि ड्रोन कैमरे के साथ—साथ सादा वर्दी में पुलिसबल तैनात किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नमाजियों द्वारा किया जा सके। अगर कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है तो प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Updated on:
03 Apr 2020 04:59 pm
Published on:
03 Apr 2020 11:52 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
