1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा देने आए छात्रों के फोन और पैसे हुए चोरी, हाइवे किया जाम

छात्रों के मोटरसाइकिल में रखे मोबाइल फोन और रुपये दिनदहाड़े गार्ड की मौजूदगी में चोरी हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 May 2018, 5:14 PM IST

college

परीक्षा देने आए छात्रों के फोन और पैसे हुए चोरी, हाइवे किया जाम

बिजनौर। जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा देने आए कई छात्रों के मोटरसाइकिल में रखे मोबाइल फोन और रुपये दिनदहाड़े गार्ड की मौजूदगी में चोरी हो गए। वहीं परीक्षा देकर निकले छात्रों ने जब मोटरसाइकिल के बॉक्स टूटे देखे तो छात्रों ने कालेज के प्रिंसिपल से शिकायत की। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्रों को कॉलेज से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के सामने जमकर हंगामा किया और हाइवे को घंटों तक जाम रखा।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में खतरे में 4600 जान, डॉक्टर भी मौत देने को हो सकते हैं मजबूर

दरअसल, बिजनौर-मुरादाबाद हाइवे पर स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में परीक्षा चल रही हैं। इस कॉलेज में जिले भर के कई कॉलेजों से सैकड़ों छात्र परीक्षा देने आये थे। सभी छात्रों ने अपने मोबाइल और पैस कालेज के बाहर खड़ी अपनी मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स में रख दिए और छात्र परीक्षा देने अंदर चले गए। पेपर समाप्त होने के बाद जैसे ही छात्र अपनी मोटर साइकिल के पास पहुंचे तो देखा कि 35 से 40 बाइकों के टूल बॉक्स टूटे हुए थे और उनके रुपये और मोबाइल फोन गायब थे।

यह भी पढ़ें : पीएम के दौरे से पहले तहसील में किसान की मौत, प्रशासन में मच हड़कंप

छात्रों का आरोप है कि जब इसकी शिकायत करने प्रिंसिपल के पास गए तो उन्होंने कहा मुझे इस बात का कुछ नहीं पता। जो तुम चाहो वह कर लो। जिसके बाद छात्रों ने कॉलेज के खिलाफ जमकर नारे लगाए और घंटे भर तक सड़क पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद छात्रों ने बिजनौर मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मश्क्कत के बाद जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ें : इस जिले में लड़कियां आगे, टॉप टू में कॉमर्स की लड़कियां

शुभम और विकास सहित सभी पीड़ित छात्रों का कहना है कि उनका चोरी हुआ सामान दिलवाया जाए। वहीं छात्रों का कहना है कि कॉलेज गेट पर सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी थी तो चोरी कैसे हो गयी है। उधर मौके पर पहुंचे हल्दौर थाने के दरोगा विनोद कुमार ने पहले तो जाम खुलवाया और फिर छात्रों को ही फटकार लगाकर कहा कि वह मोबाइल लाये ही क्यों थे।