बिजनौर. जनपद में एक दर्दनाक हादसा उस वक़्त हो गया, जब मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे दंपति की बाइक में एक टाटा 407 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार महिला व उसके मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और पिता समेत दूसरा लड़का भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भिजवाया।