24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bijnor / यूपी के इस नगर पालिका चेयरमैन पर लगा फ़र्ज़ी प्रमाण-पत्र लगाने का आरोप, बढ़ सकती हैं दिक्कत

यूपी के इस नगर पालिका चेयरमैन पर लगा फ़र्ज़ी प्रमाण-पत्र लगाने का आरोप, बढ़ सकती हैं दिक्कत

भाजपा ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 11 Dec 2018, 3:06 PM IST

bijnor

यूपी के इस नगर पालिका चेयरमैन पर लगा फ़र्ज़ी प्रमाण-पत्र लगाने का आरोप, बढ़ सकती हैं दिक्कत

बिजनौर. नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रुखसाना परवीन की आयु विवाद का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। भाजपा नगर इकाई ने मीडिया के सामने वर्तमान चेयरमैन की आयु से सम्बंधित दस्तावेज रखते हुए आरोप लगाया है कि रुखसाना परवीन ने आयु से सम्बंधित दस्तावेज में फर्जीवाड़ा व जालसाजी कर जनता के साथ धोखा किया है। निकाय चुनाव में दूसरे स्थान पर रही भाजपा की प्रत्याशी नीता अग्रवाल की ओर से पुलिस में एफआईआर कराने की भाजपा ने बात कही है। पालिका चेयरमैन की आयु विवाद से नगर में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गयी है ।

एक वर्ष पूर्व हुए निकाय के चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी रुखसाना परवीन विजयी हुई थी। नामांकन भरते समय उन्होंने अपनी उम्र चेयरमैन पद के लिए आवश्यक तीस वर्ष दर्शाते हुए प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया था, लेकिन रुखसाना परवीन के उम्र प्रमाण-पत्र में उस समय नया मोड़ आ गया, जब भाजपा की नगर इकाई ने रुखसाना परवीन की आयु से जुड़े शैक्षिक प्रमाण-पत्र मीडिया के सामने प्रस्तुत किये। साथ ही भाजपा नगर इकाई ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में एफआईआर करने की बात कही है।