बसपा से बाहर किए जाने के बाद मृत प्राय कांग्रेस ने नसीमुद्दीन को होथोंहाथ लिया। कांग्रेस को नेताओं को उम्मीद थी कि नसीमुद्दीन के आने से पार्टी के अल्पसंख्यक वोट एक बार फिर से पार्टी से जुड़ सकते हैं। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें बिजनौर से टिकट भी दे दिया। इसके बाद नसीमुद्दीन को जिताने के लिए प्रियंका गांधी ने भी जमकर खून-पसीना बहाया। इसके भी बाद नसीमुद्दीन न सिर्फ शर्मनाक हार मिली, बल्कि जमानत भी जब्त हो गई।