29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nikay Chunav Result: 2 सीटों पर दो कैंडिडेट के निकले बराबर वोट, फिर ऐसे हुआ विजेता का फैसला

UP Nikay Chunav Result 2023: मेरठ और बिजनौर में दो सभासद सीटों पर ऐसा हुआ कि 2 टॉप कैंडिडेट के बराबर वोट निकल आए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 14 May 2023, 2:31 PM IST

Ballet paper

नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से हुए हैं।

UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। प्रदेश में कई सीटों पर काफी नजदीकी मुकाबला रहा। वहीं सभासद की दो सीटों पर तो ऐसा हुआ कि दो कैंडिडेट के वोट एकदम बराबर निकल आए। इसके बाद लॉटरी सिस्टम से विजेता चुना गया। ऐसे एक मामला मेरठ तो दूसरा बिजनौर में आया है।


किठौर में महिला पुलिसकर्मी ने किया फैसला
मेरठ के किठौर नगर पंचायत में वार्ड 10 की गिनती हुई। इसमें आरएलडी के ताहिर ने बसपा के कादिर को 5 वोटों से हरा दिया। कादिर ने रीकाउंटिंग की मांग की। फिर से गिनती हुई तो वोट बराबर निकल आए। दोनों को 557-557 वोट मिले। तीसरी बार में भी वोट बराबर आए तो हंगामे की स्थिति हो गई। इस पर कर्मचारियों ने दोनों के नाम की पर्ची बनाकर डाली और ड्यूटी कर रही एक महिला पुलिसकर्मी को बुलाया गया। महिला ने पर्ची उठाई को ताहिर के नाम की निकली। इसे वोट मानकर ताहिर के पक्ष में जोड़ा गया और उनको एक वोट से विजेता घोषित कर दिया गया।


बिजनौर के नटहौर में 2 सभासदों की बराबर वोट
नटहौर पालिका के वार्ड 19 में दो शीर्ष पर रहे दो प्रत्याशियों के वोट बराबर निकले। यहां मजहबी और साजिदा, दोनों के 282-282 वोट निकले। कर्मचारियों ने रीकाउंटिंग कराई लेकिन वोटों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों के वोट बराबर रहे। इसके बाद पर्ची निकालकर विजेता का फैसला किया गया।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: अगर 2 कैंडिडेट के वोट बराबर निकल आएं तो फिर कैसे होगा हार-जीत का फैसला? जानें नियम