
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की 21 फरवरी को सड़क हादसे में सीतापुर में मौत हो गई थी। इसके बाद अब यहां 28 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। एक तरफ समाजवादी पार्टी के नईमूल हसन प्रत्याशी हैं तो दूसरी तरफ भाजपा ने मृतक विधायक की पत्नी अवनि सिंह को इस सीट पर टिकट दिया है। सपा प्रत्याशी ने नामांकन पर्चे में कुल 3 करोड़ 63 लाख 75 हजार 628 रुपये की संपत्ति दिखाई है। जबकि पत्नी तरन्नुम के पास 1करोड़ 92 लाख 3 हजार 479 रुपये की संपत्ति बताई गई है।
वहीं बीजेपी ने इस उपचुनाव पर अवनि सिंह को टिकट दिया है तो राज्य पंचायत मंत्री भूपेंद्र सिंह को इस चुनाव को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद के बीजेपी नेताओं के साथ साथ आस-पास के बीजेपी नेता भी इस सीट को जिताने के लिये चुनाव मैदान में लगे हैं। अवनि सिंह ने 8 मई को बिजनौर जिला कलक्ट्रेट के चुनाव कार्यालय पहुंचकर नामांकन कराया था। नामांकन के दौरान उन्होंने अपना और अपने पति के चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा देते हुए नामांकन पत्र भी दाखिल किया था।
यह भी पढ़ें : इस सपा प्रत्याशी की संपत्ति जान दंग रह जाएंगे आप
अवनि सिंह ने नामांकन पर्चे में अपनी कुल अचल और चल सम्पति 9 लाख 83 हज़ार रुपये दिखाई है। साथ ही अपने मृतक पति लोकेंद्र चौहान की सम्पति 42 लाख 12 हज़ार 8 सौ 16 रुपया दिखा रखा है। अवनि सिंह ने 2003 में रूहेलखंड विश्व विद्यालय से बीए में ग्रेजुएट की हुई है। उन्होंने इस नामांकन में अपने पास कोई हथियार न होने की पुष्टि की है। वह एक गृहणी हैं और अपने विधायक पति के आकस्मिक मौत के बाद पहली बार किसी चुनावी मैदान में उतरी हैं।
Published on:
15 May 2018 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
