2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में प्लेट के लिए मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सभा को संबोधित करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
less than 1 minute read
Google source verification
afra tafri

बिजनौर। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सभा को संबोधित करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के प्रोग्राम के दौरान खाना खाने को लेकर भगदड़ मच गई। खाने में प्लेट लेने को लेकर खाने के दौरान अफरा तफरी देखने को मिली। इस सीट पर 28 मई को होने वाले मतदान को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पाण्डेय लोगों की समीक्षा बैठक लेने पहुँचे थे। साथ ही वोटर को लेकर अपने पदा अधिकारियों सहित नगर के लोगों के साथ बातचीत करके चुनाव की रणनीति बनाई है।

यह भी पढ़ें : गठबंधन को लेकर बसपा ने लिया बड़ा फैसला, इन्हें दिया समर्थन!

बता दें कि बीजेपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे बुधवार को नूरपुर विधासभा उपचुनाव को लेकर एक निजी बैंकट हॉल में चुनावी सभा करने आये थे। इस सीट पर बीजेपी के मृतक विधायक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनि सिंह को बीजेपी ने इस उपचुनाव में टिकट दिया है। इसी कड़ी में आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय नूरपुर क्षेत्र में पहुँचे और कार्यकर्ताओं सहित नगर क्षेत्र के लोगों के साथ इस उपचुनाव को लेकर एक निजी बैंकट हॉल में लोगो से बातचीत कर दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : यूपी में आंधी तूफान के बाद दहली धरती, इन इलाकों में आया तेज भूकंप