दरअसल, नूरपुर क्षेत्र में भाजपा के दिवंगत विधायक लोकेंद्र सिंह की पत्नी अवनि सिंह और सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन, सपा प्रत्याशी नईमुल हसन बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह से आगे चल रहे हैं। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने भी अपनी हार मान ली है।