1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस गांव में पंचों ने जारी किया फरमान, ‘बारात आई तो मार दी जाएगी गोली’

प्रदेश में आज भी एक ऐसा जिला है जहां पंचों का राज कायम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 May 2018, 6:56 PM IST

fire

बिजनौर। प्रदेश में आज भी एक ऐसा जिला है जहां पंचों का राज कायम है। जिन्होंने एक गाँव में पंचायत करके न सिर्फ 3 परिवारों का हुक्का पानी बन्द कर दिया बल्कि गरीब की लड़की की बारात को भी गांव में न घुसने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं गांव में बारात पर गोली चलाने की भी धमकी दी है। अब पीड़ित परिवार डरा और सहमा है। पीड़ित ने जिले के आला अफसरों से भी इंसाफ की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : इस बैंक में है अकाउंट तो फ्री में मिलेंगे पांच लाख रुपये, फायदा लेने के लिए तुरंत करें ये काम

बिजनौर जिले के थाना कोतवाली शहर के निजामतपुरा गांव के रहने वाले वहाजुद्दीन का अंसारी बिरादरी के लोगों से जमीनी विवाद चलता आ रहा है। आरोप है कि अंसारी बिरादरी के लोगों ने गांव में पंचायत करके वजहाजुद्दीन सहित 3 परिवारों का हुक्का पानी बन्द करने का तुगलकी फरमान सुनाया है। इतना ही नहीं दबंगों ने वहाजुद्दीन की लड़की की बारात आनी थी। जिसको लेकर भी दबंगों ने गांव के मदरसे में बारात रुकने की बात तो दूर बल्कि गांव में अगर बारात घुस भी गई तो गोली मार दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : जून से खुल रहा है देश का ऐसा एक्सप्रेस-वे जिसपर 200 साल तक भी नहीं होंगे गड्ढे

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि मस्जिद के मौलवी को भी दबंगो ने धमका दिया कि अगर निकाह पढ़ाया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। वहाजुद्दीन पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने कल बेटी की शादी को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक से अपनी जान और इस पंचायत को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। जिले के कप्तान ने गांव में फिलहाल पुलिस तैनात कर दी है।

यह भी पढ़ें : होमगार्ड के दामाद के साथ थानाध्यक्ष ने कर दिया ऐसा काम कि बेटी को छोड़ गया मायके

पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता द्वारा बुधवार को उनसे इस पंचायत और फरमान की लिखित शिकायत की गई थी। गांव में पुलिस बल को तैनात करके शादी करा दी गई है। बारात में आया दूल्हा दुल्हन को विदा कराके अपने साथ घर के गया है। इस पंचायत के फरमान की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी।