
बिजनौर मदरसे में हथियार मिलने के माम ले में हुआ भड़ा खुलासा, 6 आरोपी भेजे गए जेल
बिजनौर. शेरकोट थाना क्षेत्र के आरजी कंधला रोड पर बने मदरसा दारुल कुरान हमीदिया में पुलिस ने छापा मारकर अवैध तमंचा और कारतूस बरामद मामले में 6 आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी संजीव त्यागी ने अवैध शस्त्रों की तस्करी का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। इस घटना के मुख्य आरोपी मदरसा संचालक मोहम्मद साजिद, अजीजुर्रहमान, जफर, सिकंदर अली और मोहम्मद साबिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चार तमंचे, एक पिस्टल, 6 मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
तस्करों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह लोग मदरसे में जरूरत के मुताबिक खरीदने आए लोगों को शस्त्र देने का काम करते थे । हिरासत के दौरान इन सभी आरोपियों से विभिन्न जांच एजेंसियों ने भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी दो आरोपी आरिफ और आसिफ गिरफ्त से बाहर हैं। पकड़े गए सभी आरोपी हथियारों की खरीद-फरोख्त करने का काम करते थे और इनसे जो रुपया मिलता था। उसे मदरसे के कामों में खर्च कर लेते थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि बुधवार को इस मदरसे में छापेमारी की गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की थी । छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से चार तमंचे, एक पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने गुरुवार को इन सभी 6 आरोपियों को अवैध शस्त्रों की तस्करी के आरोप में जेल भेज दिया है। इस दौरान एसपी ने इन लोगों के किसी भी आतंकी संगठन से जुड़े होने जैसी कोई बात नहीं कही। मदरसे में मिले अवैध तमंचा को लेकर गुरुवार को एटीएस नोएडा की टीम भी जांच के लिए शेरकोट थाने पहुंची। इस टीम ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। हालांकि, इस संबंध में एटीएस के अधिकारियों ने कुछ भी नहीं बताया था।
Published on:
11 Jul 2019, 7:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.