5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुख्यात लूट गैंग के सदस्यों से पुलिस ने बरामद किए 12 बाइक और बड़ी मात्रा में हथियार

लूटेरों से पुलिस ने 3 तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, 3 चाकू और अन्य सामान किए बरामद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 7 Mar 2020, 2:29 PM IST

bike_chor.png

बिजनौर. लूट और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जनपद के एसपी की ओर से चलाए जा रहे अपराधों और अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत नजीबाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुख्यात लूट गैंग गिरोह के 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तो इनके पास से पुलिस ने लूट और चोरी की 12 मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने इनके पास से 3 तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, 3 चाकू और अन्य सामान बरामद किए हैं। यह गिरोह काफी समय से लूट और चोरी की मोटरसाइकिल आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: तेज हवा और बारिश भी महिलाओं के हौसले नहीं डिगा पाई, सीएए के खिलाफ 40वें दिन भी धरने पर डटी रहीं महिलाएं
बिजनौर एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि नजीबाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़मालपुर डैम के पास कुछ मोटरसाइकिल जो की लूट व चोरी की हैं। उनको लुटेरों की ओर से बेचने का काम किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लूट गिरोह के कुख्यात 6 बदमाशों आयुष, नितिन, सुनील, कार्तिक, विपिन और अमित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचा 315 बोर, 315 बोर के 6 जिंदा कारतूस, 3 चाकू और 12 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। ये कुख्यात लुटेरे उत्तराखंड और यूपी से मोटरसाइकिल चुराकर बेचने का काम कर रहा था। पूछताछ में लुटेरों से पता चला कि यह काफी समय से मोटरसाइकिल चुराकर उसे बेचने का कारोबार कर रहे थे। मोटरसाइकिल बेचने पर जो भी रुपए इन्हें मिलता था। यह बराबर-बराबर हिस्सा बांट लेते थे। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।