पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध शस्त्र बनाने का काम यह अभियुक्त कर रहे थे। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने इस अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने 6 अदद तमंचा 315 बोर,2 अदद तमंचे 12 बोर, एक बंदूक 12 बोर, 5 जिंदा कारतूस 12 बोर तमंचे, एक बोरी में असलहा बनाने वाले उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है।