4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस 490 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब की बरामद, एक गिरफ्तार

मामले में बिजनौर सीओ महेश कुमार का कहना है कि हरियाणा से डीसीएम ट्रक में लाखों रुपये की कीमत की शराब तस्करी कर लाई जा रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 31 Oct 2018, 7:36 PM IST

बिजनौर। जनपद में अवैध शराब का काला कारोबार बहुत फल फूल रहा है। जिले में हरियाणा ब्रांड की शराब की तस्करी भी बढ़ गई। बिजनौर पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 490 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जिसकी कीमत तकरीबन 40 लाख रूपये के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बढ़ते प्रदूषण के बाद इस जिले में भी प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 3 फैक्ट्रियां सील

जिले की आबकारी टीम की नाक के नीचे लगातार शराब का अवैध कारोबार जहां फलफूल रहा है तो वहीं पर विभाग को शराब माफिया मोटी रकम देकर इस अवैध शराब के खेल को खुलेआम खेल रहे हैं। बिजनौर के थाना शहर कोतवाली पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता उस वक्त मिली जब मुखबिर की सूचना पर बिजनौर थाने की पुलिस ने खेड़की चौराहे पर चेकिंग की तो एक ट्रक में 490 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद कर ली। पकड़ी गयी अंग्रेजी शराब की कीमत बाजार में 14 लाख रूपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें-कुख्यात सुनील राठी को इस मामले में मिली 10 साल की सजा, 8 साल बाद आया फैसला

शासन के आदेश पर अवैध शराब को पकड़ने का अभियान चल रहा है। शराब माफिया द्वारा बिक्री के लिए लाई जाई जा रही हरियाणा मेड और अरुणाचल प्रदेश की शराब मैक्डबल, पार्टी स्पेशल, इम्पीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग ट्रक में भर कर हरियाणा से बिजनौर लाई जाई जा रही थी। मामले में बिजनौर सीओ महेश कुमार का कहना है कि हरियाणा से डीसीएम ट्रक में लाखों रुपये की कीमत की शराब तस्करी कर लाई जा रही थी। जिसे सूचना के आधार पर पकड़ लिया गया।