
लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी हुई तैयारियां, जानिए क्या है प्रशासन का प्लान, देखें वीडियो
बिजनौर। जनपद में 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में लगे सभी कर्मचारियों की ट्रेनिंग ड्यूटी करा दी गई है। सभी बूथों के हिसाब से पर्याप्त संख्या में ईवीएम मशीन हैं। दरअसल, बिजनौर लोकसभा में प्रथम चरण में चुनाव होना है और नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना है।
इसको लेकर डीएम बिजनौर सुजीत कुमार और एसपी संजीव त्यागी ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता कर चुनाव की सभी तैयारियों को पूरा करने की बात कही है। डीएम ने बताया कि चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए दोनों लोकसभा सीट में शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाने के लिये जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
वहीं एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर कई जगहों पर वाहनों की 24 घंटे चेकिंग की जा रही है। चुनाव में मतदान के लिये हमारे यहाँ पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स सहित पैरामिलिट्री फोर्स पहुँच चुकी हैं। इन सभी लोगों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ये जवान और पुलिस कर्मी सभी प्रमुख और संदिग्ध जगहों पर पैदल मार्च निकालेंगे और मौके का जायजा लेंगे। अगर कोई भी आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Published on:
30 Mar 2019, 2:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.