31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: देशभर में इस कुख्यात को पकड़ने के लिए छापेमारी, पुलिस ने किया एक लाख का इनाम घोषित

आरोपी सभी पुलिसकर्मियों की जमानत एसएसपी ने कई टीमों का किया गठन 17 लोगों के खिलाफ एफआर्इआर दर्ज  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Mar 2019, 12:25 PM IST

meerut

VIDEO: देशभर में इस कुख्यात को पकड़ने के लिए छापेमारी, पुलिस ने किया एक लाख का इनाम घोषित

मेरठ। पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए कुख्यात सरगना बदन सिंह बद्दो पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं उसकी तलाश में कई और अतिरिक्त टीमें बनाई गई है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि करीब 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भगोड़े अपराधी की तलाश में पंजाब और नेपाल में टीमों को भेजा गया है।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: ई-रिक्शा गिरोह ने चोरी करने का एेसा फार्मूला बनाया कि पुलिस अफसर भी हैरत में पड़ गए

वहीं कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। इनके माध्यम से भगोड़े अपराधी को पकड़ने में मदद मिलेगी। वहीं हिरासत में लिए गए दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। बदन सिंह बद्दो के पुत्र पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। व्यापारी नेता लल्लू मक्कड़ से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि जिस समय बदन सिंह मेरठ होटल मुकुट महल पर लाया गया उस दौरान लल्लू मक्कड़ होटल में ही मौजूद था। बताते चलें कि डेढ़ लाख रुपये के इनामी बदमाश कुख्यात बदन सिंह बद्दो बीती गुरुवार को मेरठ के होटल मुकुट महल से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। हापुड़ के रास्ते उसको मेरठ लाया गया था। यहां पर शराब पार्टी में पुलिसकर्मियों के नशे में होने पर बद्दो भाग निकला था। उसको भगाने में पंजाब के बदमाशों का हाथ होना बताया जा रहा है। महानगर के पंजाबीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो मेरठ के अधिवक्ता रविंद्र सिंह की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वर्तमान में वह प्रदेश की फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद था। गुरुवार को एक मामले में गाजियाबाद कोर्ट में बद्दो की पेशी थी।

यह भी पढ़ेंः मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली, पकड़े गए कुल छह, दो पुलिसकर्मी भी घायल, देखें वीडियो

मामले में बद्दो समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह पुलिसकर्मियों व बद्दाे के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी पुलिसकर्मियों को जमानत दे दी गई, लेकिन जमानतदार न मिलने पर एक को ही छोड़ा जा सका। बाकी पुलिसकर्मियों को आज छोड़ा जाएगा। सूत्रों की मानें तो बदन सिंह बद्दों के तीनों साथी फतेहगढ़ से ही बद्दो के पीछे-पीछे दूसरी कार में आ रहे थे। पुलिस होटल के स्टाफ को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की 11 टीमें बद्दो की तलाश में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश