27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं ने इस तरह अधिकारी के चुंगल से छुड़ाया युवक, देखते रह गए डीएम, देखें वीडियो

17 दिन से लापता सीआरपीएफ में तैनात फौजी के पुत्र की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने शु्क्रवार को प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
picture

महिलाओं ने इस तरह अधिकारी के चुंगल से छुड़ाया युवक, देखते रह गए डीएम, देखें वीडियो

बिजनौर। थाना कोतवाली बिजनौर क्षेत्र में 17 दिन से लापता सीआरपीएफ में तैनात फौजी के पुत्र की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने शु्क्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुनवाई नहीं करने पर जिलाधिकारी अटल कुमार राय की गाड़ी पर हाथ मारकर गाड़ी को रुकवाकर हंगामा भी किया। काफी देर तक कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम व प्रदर्शनकारियों के बीच नोक झोंक होती रही और नोक झोंक से हंगामे के हालात बने रहे। पीड़ित फौजी ने पुलिस व प्रशासन पर उनकी सुनवाई नही करने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार के साथ शिवसेना नेता भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: शादी के 1 महीने बाद नव विवाहिता के कमरे का खोला दरवाजा तो देखने वालों के उड़ गए होश, देखें वीडियो

थाना शहर कोतवाली इलाके के साईं पुरम कालोनी निवासी छात्र रितिक गत पांच दिसम्बर को ट्यूशन पढ़ने जाते समय लापता हो गया था। छात्र के पिता कश्मीर में तैनात है। लापता छात्र की बरामदगी को लेकर पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने थाना पुलिस से लेकर आईजी तक गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते थक हारकर पीड़ित परिवार के साथ शिवसेना नेता सड़को पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

यह भी पढ़ें : इस नेता ने नसीरुद्दीन शाह का टिकट कराया बुक, बोले- 'देश में डर लगता है तो पाकिस्तान चले जाएं '

प्रदर्शन को देख जिलाधिकारी अटल राय अपने कार्यालय से आवास के लिए निकले तभी रास्ते मे महिलाओं ने गाड़ी के सामने आकर गाड़ी पर हाथ मारकर हंगामा किया। इसी कड़ी में डीएम साहब को गुस्सा आ गया और वह अपनी गाड़ी से उतरकर बाहर निकले और काफी देर तक डीएम व प्रदर्शनकारियों के बीच नोक झोंक होती रही नोक झोंक के दौरान डीएम ने सभी प्रदर्शनकारियों व नेताओ पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें : कोर्ट में पहुंचा ये शख्स तो मौके पर पहुंच गई पीएसी और 150 पुलिसवाले, फिर दिखा ऐसा नाजारा

मौके पर कलेक्ट्रेट में डीएम के साथ मौजूद सीडीओ ने प्रदर्शकारियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन महिलाओं ने प्रदर्शन कर रहे लड़के को उनके चुंगुल से छुड़ा लिया। जिसके चलते महिलाओं व पुलिस के बीच खींचा तानी होती रही। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस के खिलाफ नारे बाजी हंगामे में बदल गई। जिसके बाद जिलाधिकारी ने काफी देर तक प्रदर्शन कर रहे लोगो व शिव सेना नेताओं को जमकर सुनाई और धारा 188 के तहत कार्यवाही करने की बात कही। हंगामे में डीएम द्वारा गाड़ी के सामने आई महिला को बुलाया गया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उक्त महिला को पुलिस के हाथ नही लगने दिया। काफी देर तक कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम व प्रदर्शनकारियों के बीच नोक झोंक होती रही और नोक झोंक से हंगामे के हालात बने रहे।