8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस नेता ने नसीरुद्दीन शाह का टिकट कराया बुक, बोले- ‘देश में डर लगता है तो पाकिस्तान चले जाएं ‘

अमित जानी बॉलिवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह पर पलटवार करते हुए उनका पाकिस्तान का टिकट बुक करा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Dec 2018, 1:43 PM IST

naseerudin shah

इस नेता ने नसीरुद्दीन शाह का टिकट कराया बुक, बोले- 'देश में डर लगता है तो पाकिस्तान चले जाएं '

नोएडा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लखनऊ और दिल्ली में पोस्टर लगाने वाले और अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी का एक और नया कारनामा सामने आया है। जिसमें उन्होंने बॉलिवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह पर पलटवार करते हुए उनका पाकिस्तान का टिकट बुक करा दिया है।

यह भी पढ़ें : भाजपा की तरफ से 2019 में पीएम मोदी नहीं इन्हें प्रधानमंत्री का चेहरा बनाने का हो गया बड़ा ऐलान

अमित जानी ने 14 अगस्त 2019 का टिकट बुक करते हुए कहा है कि नसीरुद्दीन शाह पाकिस्तान के स्वाधीनता दिवस पे निकल जाए, ताकि 15 अगस्त को देश से एक गद्दार का भार कम हो। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान न जाना चाहे तो वह भय को दूर करने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं। वैसे भी बकौल भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब हनुमान जी अब इस्लाम से अलग नहीं है तो नसीरूद्दीन शाह ईमान से खारिज नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें : सैन्य अधिकारी को पुलिस ने दो दिन तक लाॅकअप में रख दीं ऐसी यातनाएं कि टूट गया सब्र का बांध और फिर...

भारत में जिस जिसको डर लगता हो वो पाकिस्तान जा सकता है। उनके जाने का इंतज़ाम उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना कराएगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के सांसद रहते हुए एक बार अपने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जिनको पाकिस्तान प्यारा है, वो पाकिस्तान चले जाएं। टिकट का इंतज़ाम हम कर देंगे। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने योगी जी के वादे को ध्यान में रखते हुए ही नसरुद्दीन शाह को टिकट भेजा है।

दरअसल, यूट्यूब पर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो जारी हुआ है। जिसमें वह कह रहे हैं, देश में लोगों को कानून हाथ में लेने की खुली छूट दी गई है। कई क्षेत्रों में हम देख रहे हैं कि एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत से ज्यादा गाय की मौत को अहमियत दी जा रही है। मुझे अपनी औलादों के बारे में यह सोचकर फिक्र होती है, क्योंकि मैंने अपने बच्चों को मजहब की तालीम बिल्कुल नहीं दी है। हमने उन्हें अच्छाई और बुराई के बारे में ही सिखाया है और मेरा मानना है कि अच्छाई और बुराई का मजहब से कोई लेना-देना नहीं है।