8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 1 महीने बाद नव विवाहिता के कमरे का खोला दरवाजा तो देखने वालों के उड़ गए होश, देखें वीडियो

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
less than 1 minute read
Google source verification

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने गले मे फांसी का फंदा डालकर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली । वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात रहे इस कमांडो का यूपी पुलिस ने किया ऐसा हाल, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

दरअसल, मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव खां जहांपुर का है। जहां एक नवविवाहिता शिल्पा ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि शिल्पा कि शादी एक माह पूर्व खांजहांपुर निवासी अभिजीत शर्मा से हुई थी। मगर अज्ञात कारण से नवविवाहिता ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें : पुलिस चौकी के अंदर से ही दरोगा जी की चोरी हो गई बाइक, इस तरह हुआ खुलासा लेकिन बताने से बच रही पुलिस

परिजनों ने जब बहू का छत के पंखे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली की कमरे में एक नवविवाहिता ने अपने आप को बन्द करके फ़ासी लगा ली। मौके पर पुलिस और हम लोग गए। जो महिला थी अभी एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग