10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bijnor News: बिजनौर में राजेंद्र हत्याकांड का खुलासा, जीजा-साली गिरफ्तार, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Bijnor News: बिजनौर के शेरकोट इलाके में 11 महीने पहले हुई राजेंद्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी जीजा और साली को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
rajendra-murder-case-revealed-in-bijnor.jpg

Bijnor News Today: बतादें कि जीजा ने साली का रिश्ता अपने मौसरे भाई राजेंद्र से तय कराया था। गोद भराई भी हो चुकी थी। राजेंद्र ने रिश्ता तोड़ दिया और आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। इसी रंजिश के चलते साली ने साजिश रच कर जीजा से हत्या कराई थी। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

13 मार्च 2023 का है मामला
मामला बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र का है। जहां 13 मार्च 2023 को पुलिस को हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गांव मुबारकपुर कुंडा के पास एक युवक का गोली लगा शव मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। युवक की पहचान राजेंद्र उर्फ जितेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी गांव शिवपुरी थाना अफजलगढ़ के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक युवक की बहन गीता पत्नी मोनू ने अपने मौसेरे भाई प्रेम सिंह पुत्र नेतराम निवासी गावँड़ी पनिया वाला थाना नूरपुर और तीन अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से घटना के खुलासे के लिए जुटी हुई थी।

मंगेतर की फोटो की थी वायरल
थाना अध्यक्ष धीरज सोलंकी और सर्विलांस प्रभारी जयवीर सिंह ने इस मामले की दोबारा से जांच शुरू कराई और प्रेम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि राजेंद्र उसका मौसेरा भाई था और उसने अपनी साली कुमारी नीरज से राजेंद्र की शादी तय कराई थी। लेकिन बाद में उसे पता लगा कि राजेंद्र उसकी पत्नी पर भी बुरी नजर रखता है और उसने अपनी होने वाली बीवी नीरज कुमारी के आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिए और शादी करने से इनकार कर दिया। बार-बार कहने के बाद भी वह उसकी साली से शादी करने को तैयार नहीं था। इससे नीरज व पूरे परिवार की बदनामी हो रही थी।

शव को झाड़ियों में फेंक दिया था
इस वजह से प्रेम सिंह और उसकी साली नीरज ने राजेंद्र की हत्या की योजना बनाई और 12 मार्च 2023 को रात को 11:00 बजे राजेंद्र से हटौर में मिला। इस दौरान राजेंद्र ने शराब पी रखी थी। प्रेम सिंह ने उसे घर छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया और शेरकोट क्षेत्र में लाकर उसके सिर में गोली मार दी। शव को झाड़ियों और तमंचे को वहीं फेंक दिया। फिलहाल इस केस में प्रेम सिंह और उसकी साली कुमारी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग