4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम बच्ची से दुष्कर्म, मामले ने लिया सांप्रदायिक रूप, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात। आरोपी गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Jun 2018, 11:32 AM IST

Rape in bijnor

मासूम बच्ची से दुष्कर्म, मामले ने लिया सांप्रदायिक रूप, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

बिजनौर। जनपद के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव के एक युवक ने बच्ची के साथ एक आटा चक्की पर जबरन रेप किया। घर पहुंची बच्ची ने अपने घर वालों को आप बीती सुनाई तो घर वालों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें-भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए शुरु किया ये बड़ा अभियान, विपक्षी दलों में मची खलबली

आनन-फानन में बच्ची के घर वालों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। मामला बच्ची से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार करके थाने ले आई। उधर ये घटना दो सम्प्रदाय से जुड़े होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। फिलहाल पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। नजीबाबाद सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ गांव के एक युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। परिजनों की शिकायत पर जिसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-करोड़ों के घोटाले में गिरफ्तार इस अधिकारी के खिलाफ कोर्ट ने दिया ये आदेश, हो सकते हैं अहम खुलासे

साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में बाद गांव में तनाव के हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि गांव में फिलहाल हालात सामान्य हैं। थाने में ग्रामीणों ने आकर हंगामा करना चाहा था, लेकिन उचित कार्रवाई करने की बात पर ग्रामीण अपने घर को लौट गए है। बच्ची को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ अन्य कई कड़ी धाराओं में मुकदमा लिखकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।