8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक हाद्साः कैंटीन से लाैट रहे युवक काे ट्रैक्टर ने कुचला

बिजनौर कॉलेज कैंटीन से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 26 Nov 2018, 7:13 PM IST

road accident in jaunpur

जौनपुर में सड़क हादसा

बिजनौर।

थाना कोतवाली शहर के बिजनौर बैराज रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली से युवक की बाइक की टक्कर के बाद युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक को राहगीरों की सूचना पर 100 डायल पुलिस सड़क से उठाकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस ले गई। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कर इस हादसे की सूचना मृतक के घर वालों को दी। जहां पर सूचना मिलने के बाद मृतक के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक हेमेंद्र सिंह बिजनौर थाना कोतवाली शहर के धर्मनगरी का रहने वाला था। मृतक नूरपुर में पॉलिटेकनिक कॉलेज में कैंटीन चलाकर अपने दो बच्चों और बीवी का पेट पाल रहा था। मृतक किसी काम से आज सुबह तड़के अपनी बाइक से कॉलेज से घर आ रहा था।रास्ते में खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में मृतक युवक की बाइक अचानक से जा घुसी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पता चला है कि युवक घटना के समय हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस हादसे के बाद मृतक के 2 बच्चे और बीवी के सामने रोज़ी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।