31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सीट पर भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए सपा ने खेला ऐसा दांव, सब रह गए हक्के -बक्के

नूरपुर विधानसभा सीट के लिए 28 मई को उपचुनाव होना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 May 2018, 8:08 PM IST

sp bjp

बिजनौर। प्रदेश में एक तरफ उपचुनाव के लिए लगातार पार्टियां लोगों को लुभाने में जुटे हुए हैं। वहीं प्रदेश में एक सीट ऐसी भी है जिसके लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपना उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है। वहीं चर्चा है कि समाजवादी पार्टी इस सीट पर समीकरण के हिसाब से ऐसा उम्मीदवार उतारेगी तो भाजपा को कड़ी टक्कर दे सके।दरअसल, नूरपुर बीजेपी विधायक लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत होने के बाद इस विधानसभा सीट पर 28 मई को चुनाव आयोग ने मतदान की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें : कंधे पर भाई का शव उठाकर घूमता रहा युवक, मदद के लिए आगे आए किन्नर, देखें वीडियो

इस विधानसभा सीट पर 3 मई से 10 मई तक सभी प्रत्यशियों को नामांकन कराना है। लेकिन दूसरे दिन भी चल रही नामांकन की प्रक्रिया के दौरान भी कोई प्रत्यशी नामांकन कराने नही पहुंचा। जिसके चलते राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।

यह भी पढ़ें : अगर दुकानदार ने आपसे की ठगी तो फोन से ही यहां करें शिकायत, ले सकते हैं लाखों का हर्जाना

बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर की लोकसभा सीट पर हुए गठबंधन के बाद दोनों सीट सपा के कब्जे में चले जाने के बाद बीजेपी बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर अपना मजबूत प्रत्यशी उतारने की सोच रही है। उधर राजनीति गलियारों में ये भी चर्चा चल रही है कि इस सीट पर बीजेपी के हाई कमान और पार्टी में बैठे वरिष्ठ नेताओं ने यहां से मृतक बीजेपी विधायक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनि सिंह को टिकट देकर चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी के इन जिलों में आ सकता है भयंकर तूफान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

चर्चा है कि बीजेपी जल्द ही अवनि सिंह के नाम की औपचारिक घोषणा करेगी। वहीं सपा का गठबंधन होने पर इस सीट पर पार्टी का प्रत्याशी इस बार बीजेपी प्रत्यशी को कड़ी चुनवती देगा। इस सीट पर लगभग 3 लाख मतदाता हैं और यहां मुस्लिम वोटर की संख्या 1 लाख 20 हजार है। दलित वोटर लगभग 40 हजार हैं। इस सीट पर सपा से अमित चौहान,नईमूल हसन और अनिल यादव का नाम सपा से टिकट के लिए चल रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किसे यहां से टिकट मिलता है।