11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा संबंधित तैयारियों का जायजा लेने निकले एसपी बिजनौर

कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर बिजनौर एसपी ने यूपी-उत्तराखंड की सीमा मंडावली क्षेत्र सड़क से निकलने वाली कावड़ यात्रा का निरीक्षण किया।

2 min read
Google source verification
police

कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा संबंधित तैयारियों का जायजा लेने निकले एसपी बिजनौर

बिजनौर। अगामी दिनों में निकलने वाली श्रावणी कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर बिजनौर एसपी ने यूपी-उत्तराखंड की सीमा मंडावली क्षेत्र सड़क से निकलने वाली कावड़ यात्रा का निरीक्षण किया। एसपी ने इस क्षेत्र से निकलने वाले कांवड़ के सभी रास्तों का निरीक्षण करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के इन जिलों में बंद हो जाएंगी मीट व शराब की दुकानें

इस रूट पर निकलने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन करने के इंतजाम के बारे में थाना प्रभारी को निर्देश दिए। कोई अप्रिय हादसा न हो इसके लिए सभी मार्गों के तिराहे और चौराहों का भी गहनता से निरीक्षण किया। एसपी बिजनौर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिये ये निरीक्षण किया गया है।

यह भी पढ़ें : बसपा के इस पूर्व सांसद के भाई की मीट फैक्ट्री में तीन युवकों की मौत से मच गया हड़कंप, जमकर हुआ हंगामा

जनपद के मार्गों से गुजरने वाले कांवड़ यात्री के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। उत्तराखंड सीमा पर पड़ने वाली कोटावाली नदी के पुल और भागुवाला से मंडावली एंवम मोटा महादेव बाईपास सड़क का जायजा लिया। इस कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी के माध्यम से पूरे आवागमन पर नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें : पेट में अचानक हुआ दर्द तो फर्श पर गिर गई महिला, तभी पहुंच गया कैमरा और सच्चाई आ गई सामने

साथ ही किसी अप्रिय घटना होने पर तुरंत स्वास्थ्य सेवाओं और 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था भी चौराहे पर की जाएगी। जिससे समय पर किसी भी घटना में कावड़ यात्री को जल्द से जल्द मदद मिल सके। एसपी ने बताया कि हरिद्वार से चलकर नजीबाबाद की ओर आने वाले कावड़िया भागुवाला बाईपास को इस्तेमाल में लेते हैं। बिजनौर दिशा में जाने वाले कावड़िया मंडावली क्षेत्र से होकर गुजरते हैं।