27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनि सिंह को मिली गोली मारने की धमकी, लखनऊ तक मचा हड़कंप

घटना को लेकर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोन पर बताया कि पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के साथ ही लोकेशन तलाशनी शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 29 Oct 2018, 4:59 PM IST

avni singh

अवनी सिंह

बिजनौर। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे दिवंगत लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह को फोन पर धमकी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आपको बता दे कि अवनि सिंह इस समय राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। अवनि सिंह को फोन पर गोली मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद अवनि ने बिजनौर के स्योहारा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस धमकी को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। लेकिन इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस की किसान रैली में पहुंचे हरीश रावत ने PM मोदी व CBI मामले पर दिया बड़ा बयान

स्योहारा थाना क्षेत्र के आलमपुरी गांव के रहने वाले नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेंद्र चौहान की फरवरी महीने में सड़क हादसे में मौत के बाद बीजेपी ने अवनि सिंह को उपचुनाव में नूरपुर से प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में अवनि सिंह को सपा गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन ने इस सीट पर हराकर कब्जा कर लिया था। जून महीने में बीजेपी ने अवनि सिंह को उतर प्रदेश राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त कर दिया था। 27 अक्टूबर को अवनि सिंह के फोन पर आधी रात को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। जिसमें उन्हें गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई थी। अवनि ने थाना स्योहारा में इस धमकी की शिकायत की थी।

यह भी पढे़ं-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राम मंदिर पर बड़ा बयान, बाबर के बारे में कही ये बात

महिला आयोग की सदस्य की शिकायत करने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। इस घटना को लेकर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोन पर बताया कि पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के साथ ही लोकेशन तलाशनी शुरू कर दी है। गंभीरता से तहकीकात की जा रही है। थाना पुलिस के आलवा सर्विलांस टीम भी काम कर रही है। जल्द ही धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।