2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुबई में विरोधियों को धूल चटाने के लिए यूपी का ये गबरू तैयार, कबड्डी के मैदान में करेगा कमाल

प्रो कबड्डी के लिए भी राहुल चौधरी को एक करोड़ 29 लाख तेलुगु टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 5 Jun 2018, 12:59 PM IST

rahul chaudhary

दुबई में विरोधियों को धूल चटाने के लिए यूपी का ये गबरू तैयार, कबड्डी के मैदान में करेगा कमाल

बिजनौर। दुबई में 22 से 30 जून तक एशियन कबड्डी चैंपियनशिप होने जा रही है। जिसके लिए टीमों का ऐलान हो चुका है। पिछले साल एशियन कबड्डी चैंपियनशिप पर कब्जा करने के बाद इस बार भी पूरी टीम जोश से लबरेज है और एक बार फिर जीत के इरादे से खेलने उतरेगी। लेकिन इस14 सदस्यी टीम में पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले के राहुल चौधरी भी धमाल मचाने को तैयार हैं। राहुल को भी टीम में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें : नोएडा में बढ़ा बवाल, पुलिस पर पथराव, 50 लोग हुए गिरफ्तार

बिजनौर के छोईया जलालपुर गांव के रहने वाले राहुल चौधरी ने गांव की गलियों से कबड्डी खेलते हुए अपनी एक अलग जगह बनाई है। जिसकी वजह से उन्हें अब टीम इंडिया में जगह मिली है और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राहुल के बड़े भाई रोहित चौधरी ने बताया कि इस बार कबड्डी का एशियाड दुबई में 22 से 30 जून तक होगा। बलवान सिंह नेशनल कोच, रामबीर सिंह खोखर, राममेहर सिंह, एल. श्रीनिवास रेड्डी सहायक कोच रहेंगे।

ये भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर दंगा मामला: मुश्किल में बीजेपी नेता, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

खिलाड़ियों में महाराष्ट्र से गिरीश मारुति एनॉर्क, रिशंक कृष्णा देवडिगा, हरियाणा से सुरेंद्र एवं संदीप, इंडियन रेलवे से मोहित चिल्लर, मंजीत चिल्लर, राजस्थान से राजूलाल चौधरी, एसएससीबी से सुरजीत, मोनू गोयात, रोहित कुमार, उत्तराखंड से प्रदीप, हिमाचल प्रदेश से अजय ठाकुर के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब के मनिंदर सिंह और राजस्थान के सचिन को अतिरिक्त में रखा गया है।

ये भी पढ़ें : भाजपा के विधायकों के बाद अब इस सपा नेता को मिली हत्या की धमकी

वैसे आपको बता दें कि प्रो. कबड्डी लीग 6 की शुरुआत इस बार अक्टूबर में हो रही है। जिसके लिए राहुल चौधरी को एक करोड़ 29 लाख रुपये की शानदार कीमत मिली है। तेलुगु टाइटंस ने ही राहुल चौधरी को यह रकम देकर अपने साथ जोड़ लिया है। आईपीएल की तरह ही 2014 में शुरू हुए प्रो कबड्डी लीग में राहुल चौधरी को तेलुगू टाइटंस ने ही तब आठ लाख रुपये में खरीदा था। तेलुगू टाइटंस की ओर से खेलते हुए राहुल ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में सबसे अधिक प्वाइंट अर्जित कर मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।

ये भी पढ़ें : इस सपा नेता की जमीन पर बनेगा एयरपोर्ट