10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापता बेटी को तलाशता रहा परिवार, इस हाल में मिली नाबालिग तो चौंक गए सभी लोग

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 28 Jun 2018, 4:14 PM IST

bijnor

नाबालिग

बिजनौर।घर से अचानक लापता हुर्इ बेटी को पूरा परिवार तलाशता रहा।वहीं गांव का ही एक शख्स अपने दो साथियों के साथ नाबालिग के साथ दरिंदगी करता रहा।परिवार को इसका पता नाबालिग किशोरी के के जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिलने पर लगा।उसने घर वालों को अपनी अपबीती सुनार्इ।इसी के बाद पीड़ित के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची मण्डावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-लोगों ने उतारी बेल्ट तो युवक पैट में हाथ डालकर करने लगा यह काम

घर से उठा ले गया था आरोपी आैर फिर किया

बिजनौर के थाना मण्डावर थाना क्षेत्र के खिन्नी गोपालपुर गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की का आरोप है गांव के ही रहने वाले एक युवक ने पड़ोस के गांव के रहने वाले 2 युवको के साथ जबरन दुष्कर्म किया। ये तीनो युवक लड़की को जबरन उसके घर से बुधवार को तमंचे की नोक पर ट्रैक्टर पर जबरन बैठकर जंगल ले गए। इन तीनों ने लड़की के साथ बारी-बारी बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को जंगल मे फेंक कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-कुख्यात बदमाश ने पुलिस के सामने उतारे कपड़े आैर फिर कर दिया एेसा काम, पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड

बेटी को तलाशते हुए जंगल पहुंचा परिवार

लड़की के घर वाले रात भर लड़की को तलाश करते रहे। इसी दौरान उन्हें किशोरी जंगल मे बेहोशी की हालत में मिली।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।बिजनौर के एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया पीड़ित लड़की के घर वालो की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोग के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज किया है।पुलिस इस घटना को लेकर जांच कर रही है।पीड़ित को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल बिजनौर मेडिकल के लिये भेज दिया गया है।मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस घटना को अंजाम देने वाले फरार युवकों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।