6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सवार को कुचलने वाले ट्राला चालक का हुआ ये हाल, देखें वीडियो

काम खत्म कर घर लौट रहा था नाबालिग बाइक सवार

2 min read
Google source verification
truck killed bike rider

बिजनौर।शहर बिजनौर क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेजरफ्तार ट्राला चालक ने पास से गुजर रहे बाइक सवार को कुचल दिया। यह देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गर्इ। बाइक सवार की मौत से गुस्साए लोगों ने ट्राला चालक को दबोचकर जाम लगा दिया। लोगों ने चालक को जमकर पीटा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे कर लोगों को समझाकर सड़क से हटाया। साथ ही ट्राला चालक को पब्लिक से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें-शादी में जा रहे परिवार के साथ हुर्इ एेसी दुर्घटना की मातम में बदली खुशी

काम खत्म कर घर जा रहा था बाइक सवार नाबालिग

बिजनौर निवासी 17 वर्षीय हारून यहां अपने परिवार के साथ रहता था। रविवार रात वह घर के निजी काम से बाइक लेकर निकला था। रात करीब दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बिजनौर कोतवाली शहर के जानी चौक के मोड़ पर तेज रफ्तार में आ रहे ट्राला ने हारून की बाइक में टक्कर मार दी । जिसमे हारून ट्राला के नीचे आ गिरा। इसके बावजूद ट्राला चालक ने रोकने की जगह उसे कुचल दिया। इस दौरान मौके से गुजर रहे, गुस्साए लोगों ने ट्राला को रोक लिया। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिजन आैर पुलिस भी मौके पर पहुंच गर्इ।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=1M7PJZKthtc&t=15s

यह भी पढ़ें-Holi 2018:इस बार होली पर फूटेंगे बम

पब्लिक आैर परिजनों ने किया ये हाल, लगा लंबा जाम

बाइक सवार की मौत से गुस्साए लोगों ने मौके पर ही ट्राला को रोक लिया। वहीं लोग ट्राला चालक में तोड़ फोड़ करने लगे। इस दौरान ट्राला को चारों तरफ से घेरकर लोगों ने चालक को निकलाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं लोगों ने चालक को जमकर पीटा। साथ ही मौके से गुजर रहे वाहनों को राेक दिया। इससे कुछ ही घंटो में भारी जाम लग गया। हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे एसपी सिटी दिनेश कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर मौके से हटाया। साथ ही लोगों से चालक को बचाकर हिरासत में ले लिया।

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग