गौरतलब है कि बिजनौर के मंडावली क्षेत्र के नारायणपुर रत्न ब्लॉक के में 131 शौचालय बनाए जाने थे। लेकिन, यहां 131 शौचालयों में से केवल 75 शौचालयों का निर्माण ही कराया गया। वह भी आधा अधूरा ही निर्माण कराया गया है। इन शौचालयों को लेकर ग्रामीणों की ओर से लगातार शिकायत के बाद बिजनौर मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर इस गबन और घोटाले की जांच कराई गई । जांच में गांव के ग्राम प्रधान इस्तेखार और पूर्व ग्राम पंचायत सचिव ऋषिपाल सिंह पर शौचालय निर्माण में मानकों की अनदेखी कर 35 लाख रुपया निकालकर शौचालय का निर्माण नहीं कराने का दोषी पाया गया। साथ ही इस राशि में से 12 लाख रुपए का गबन किया गया है।