27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉन उधम सिंह ने इस कुख्यात को मारने का खुलेआम किया ऐलान, मचा हड़कंप

बिजनौर जिले में पेशी पर आए वेस्ट यूपी के डॉन उधमसिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Aug 2018, 7:17 PM IST

udham singh

डॉन उधम सिंह ने इस कुख्यात को मारने का खुलेआम किया ऐलान, मचा हड़कंप

बिजनौर। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद वेस्ट यूपी के कुख्यात लगातार चर्चाओं में हैं। वहीं प्रदेश पुलिस ने भी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था चौबंद की गई है। इस बीच बिजनौर जिले में पेशी पर आए वेस्ट यूपी के डॉन उधमसिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : इस कुख्यात बदमाश की पेशी पर कोर्ट में तैनात की गई इतनी पुलिस की हर कोई रह गया हैरान

दरअसल, उधम सिंह ने अपने साथी की मौत का बदला लेने के लिए कुख्यात सुशील मुछ के कत्ल का कोर्ट परिसर में ऐलान कर दिया। जिसके बाद पुलिस महकमे से लेकर बदमाशों में हड़कंप बताया जा रहा है। उधम सिंह पश्चिमी यूपी में कई मामलों अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज हैं। जिसे मंगलवार को बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाया गया। फिलहाल उधम सिंह इलाहाबाद जिला जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में सीएम योगी फहराएंगे देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, इतनी लागत से हुआ तैयार

बिजनौर जनपद में जजी परिसर में तारीख पर आए उधमसिंह बदमाश ने अपने साथी मनोज राणा की मौत का बदला लेने का मीडिया के सामने एलान किया है। बता दें कि दो साल पहले बिजनौर में उधमसिंह गैंग के गुर्गे मनोज राणा की थाना कोतवाली शहर बिजनौर के सिविल लाइन में देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके पीछे सुशील मुछ का हाथ बताया जाता है।

यह भी पढ़ें : ढाबे पर बैठे हुए थे दो युवक, तभी आई कार और होने लगी 'धायं-धायं'

जजी पेशी पर आए मेरठ के रहने वाले बदमाश उधमसिंह ने मुजफ्फरनगर निवासी कुख्यात सुशील मुछ, कपिल कटारिया और अरुण कबाड़ी से प्रतिशोध लेने का ऐलान किया है। पश्चिम यूपी का उधमसिंह बड़ा बदमाश है और इस बदमाश में खिलाफ जनपद बिजनौर में 120 b ,302,420 सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।