17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार ने राहुल गांधी के करीबी कांग्रेसी नेता पर लगाया गुंडा एक्ट

शेरबाज पाठन चांदपुर सीट से 2012 में सपा के टिकट पर लड़ चुके हैं विधानसभा का चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 4 Nov 2017, 5:50 PM IST

Sherbaz khan

बिजनौर. निकाय चुनाव नजदीक आते ही विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। एक दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत हासिल करने वाले भीम सेना के मुखिया पर रातों रात रासुका लगा दिया गया। अब चांदपुर तहसील मोहल्ले चाहसंघ कस्बा के निवर्तमान चेयरपर्सन पति और राहुल गांधी के करीबी कांग्रेसी नेता शेरबाज पठान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुंडा एक्ट लगा दिया है। शेरबाज पहले चांदपुर सीट से 2012 में सपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन गुटबाज़ी और धूमिल छवि के कारण चुनाव में उन्हें चांदपुर से बसपा उम्मीदवार मोहम्मद इकबाल ने भारी मतों से हराया था। इसके बाद इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस के टिकट पर लड़े शेरबाज पठान को फिर से हार ही मिली थी। लोगों पर रौब ग़ालिब कर जनता के बीच अपनी हनक बनाने वाले इस नेता पर बिजनौर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस नेता की गुंडई पर लगाम लगाने के लिए गुंडा एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई के बाद डीएम की संस्तुति पर आरोपी जनपद में 6 महीने तक घुसने की परमिशन नहीं होगी। अगर ये जनपद में आते है तो पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

यह भी पढ़ेंः इस बहु ने अपनी सास के साथ किया ऐसा काम, जानकर महिलाएं हो जाएंगी शर्मसार
एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया की इस नेता की गुंडई पर रोक लगाने के इरादे से इनके खिलाफ गुंडा एक्ट की गंभीर संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। शेरबाज पठान पर 26 से ज्यादा मुकदमे दर्ज़ है। इन में अपरहण सहित हत्या के प्रयास के अलावा कई अन्य मामलो में मुकदमा दर्ज़ है। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ेंः UP के इस जिले में समाजवादी पार्टी ने सिर्फ मुस्लिम प्रत्याशियों को ही दिया टिकट

सपा शासन काल में अखिलेश के करीबी माने जाने वाले शेरबाज पठान को 2017 के विधानसभा चुनाव में चांदपुर सीट से सपा का प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर उन्हेंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। तभी से कांग्रेस से टिकट मिलने पर राहुल गांधी का खासम खास माने जाने वाले पूर्व कांग्रेस नेता और चांदपुर के चेयरपर्सन पति शेरबाज पठान पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर प्रभाकर चौधरी के आदेश पर थाना चांदपुर पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शेरबाज पठान पर कई संगीन धाराओं में चांदपुर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। जनता के बीच भय और आतंक का माहौल बनाने और लोगों पर रौब ग़ालिब करने मामले में 788/17 धारा 3(1) के तहत गुंडा अधिनियम में कार्रवाई की गई है। जनता और अन्य लोगों द्वारा इस नेता की गुंडागर्दी को लेकर कई तहरीर थाने में पहले दी गई थी। शेरबाज पठान आपराधिक प्रवृति के हैं। शेरबाज पठान पूर्व में सपा के टिकट से चांदपुर विधानसभा में चुनाव भी लड़ चुके हैं ।

यह भी पढ़ेंः मां के सामने ही दलित बालिका को उठाकर ले गए दबंग, शर्मसार करने वाली है UP पुलिस की भूमिका