20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजनोर
दलितों को रिझाने के लिए सीएम योगी के बाद अब इस मंत्री ने किया दलित के घर भोजन
Play video

दलितों को रिझाने के लिए सीएम योगी के बाद अब इस मंत्री ने किया दलित के घर भोजन

बीजेपी सरकार का जागा दलित प्रेम

Google source verification

बिजनौर. 2019 लोकसभाका चुनाव से पहले विरोधी सुर अख्तियार कर दलितों ने मोदी सरकार के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। दलितों के विरोध का डर पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक को सता रहा है। इसिलिए सीएम योगी ने वोट बैंक को देखते हुए जहां दलितों को रिझाने के लिए उनके घर में खाना खाया। वहीं, अब बीजेपी के मंत्री भी दलितों को खुश करने में जुट गए हैं। इतनी ही नहीं बिजनौर में जल्द ही उपचुनाव होने हैं जिसे देखते हुए यूपी की योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। जिसके मद्देनजर जिले के नूरपुर विधान सभा इलाके के गाव छजूपुरा में पहुंचे पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सबसे पहले रात्रि में जनसभा को संबोधित किया और उसके बाद सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। इतनी ही नहीं सीएम योगी के पदचिन्ह पर चलते हुए उन्होंने एक दिलत परिवार के घर खाना भी खाया।