30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने गांव में मतदान केन्द्र बनवाने पर ग्राम प्रधान अनीस को पुलिस वालों ने घेरकर जानवरों की तरह पीटा

मतदान के बहिष्कार करने वालों को खुश करने के लिए पुलिस ने प्रधान अनीस को जमकर पीटा मतदान केंद्र न बनने पर ग्रामीणों ने मतदान का कर दिया था बहिष्कार प्रधान की पिटाई से समर्थक हुए आग बबूला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 18 Apr 2019, 7:43 PM IST

bijnor police

अपने गांव में मतदान केन्द्र बनवाने पर ग्राम प्रधान अनीस को पुलिस वालों ने घेरकर जानवरों की तरह पीटा

बिजनौर/नगीना. दूसरे चरण के मतदान के दौरान दूसरे गांव का मतदान केन्द्र अपने गांव में बनवाने के आरोप में धामपुर विधानसभा के गांव रसूलपुर के प्रधान की पुलिस ने जमकर पिटाई दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ग्राम प्रधान को पीटते हुए धामपुर कोतवाली ले गए। प्रधान समर्थकों में पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा को देखते हुए मौके पर डीएम और एसपी भारी पुलिस के साथ पहुंचे, तब जाकर लोग शांत हुए।

यह भी पढ़ें: यूपी के शामली थाने की पुलिस को मिला ऐसा सम्मान कि डीजीपी भी दाद देने को हो गए मजबूर

जरअसल, ग्राम प्रधान अनीस ने गांव गजपुरा के बूथ को हटवाकर अपने गांव रसूलपुर में करा दिया था। इसके बाद गजपुरा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से नाराज होकर वोटिंग का बहिष्कार कर दिया था। डीएम और एसपी के लाख प्रयास के बाद ग्रामीणों ने वोटिंग शुरू नहीं की थी, इसके बाद जब पुलिस वालों ने ग्राम प्रधान की उसके कारनामे के लिए पिटाई कर दी, तब जाकर गजपुरा के ग्रामीणों ने वोटिंग शुरू की।