बिजनौर। सरकारी महिला डॉक्टर की लापरवाही का आलम उस वक्त देखने को मिला, जब एक गर्भवती महिला ने बेड़ न मिलने पर अस्पताल के ही टॉयलेट में बच्चे को जन्म दे दिया। मीडिया में खबर आने के बाद इस मामले में अस्पताल की सीएमएस आभा वर्मा ने डॉक्टर लापरवाही बरतने के आरोप में जांच कर कार्रवाई की बात का दावा किया है।